IPL 2023 में CSK के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं ये 3 गेंदबाज!

 

IPL 2023 का आगाज 31 मार्च से गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। इस बार आईपीएल का आयोजन कई मायनो में खास भी है। कोरोना संकट के बाद पहली बार आईपीएल में सभी टीमों को अपने घरेलू मैदानों पर खेलने की अनुमति मिली है। यही कारण है की इस बार पुरे भारत में आईपीएल की शुरुवात से ही फैंस में खुशी की लहर है।

CSK के फैंस भी इस बार अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रहे हैं। गौरतलब है की CSK टीम के होम मैचों के टिकट ऑनलाइन आते ही कुछ घंटों में ही सोल्ड आउट हो गए थे। वहीं स्टेडियम के बाहर भी टिकट लेने वाले फैंस को लंबी कतार में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा था।

CSK और उसके हर फैंस साल 2022 का आईपीएल भूलना चाहते हैं, जहाँ टीम को काफी खराब दौर से गुजरना पड़ा था। वहीं CSK की टीम भी इस साल IPL में बेहतरीन प्रदर्शन करके अपने फैंस को जीत का तौफा देना चाहेगी। CSK की टीम इस बार IPL 2023 में पहले के मुकाबले काफी बैलेंस साइड की तरह दिख रही है। बेन्स स्टोक्स के टीम में जुड़ जाने से टीम का संतुलन काफी अच्छा दिखाई दे रहा है।

CSK के लिए 2022 के IPL में सबसे बड़ी चिंता का कारण टीम की प्रभावहीन गेंदबाजी रहा था। दीपक चाहर के चोटिल होने से टीम का संतुलन अचानक से बिगड़ गया था। सीजन के बीच में जडेजा के जाने से भी टीम की बैलेंस पर काफी असर पड़ा था। IPL 2023 में दीपक चाहर की फिर से वापसी हो रही है, वहीं जडेजा भी काफी अटकलों के बावजूद भी CSK के साथ जुड़े हुए हैं।

CSK के लिए IPL 2023 कितना अच्छा या कितना बुरा होगा ये उनके गेंदबाजों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। आईये नजर डालते हैं CSK के उन 3 गेंदबाजों पर जो टीम के लिए IPL 2023 में तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

CSK के वो 3 गेंदबाजों जो IPL 2023 में साबित हो सकते हैं तुरुप का इक्का!

1. दीपक चाहर

पिछले कुछ सालों में दीपक चाहर CSK के लिए सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में पॉवरप्ले में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड इनके नाम ही दर्ज है। पिछले साल चाहर की अनुपस्थिति ने कप्तान जडेजा और धोनी दोनों को ही मुश्किल में डाल दिया था। IPL 2023 में चाहर की वापसी से CSK को एक बार फिर से मजबूती मिलेगी, इसके साथ ही कप्तान के पास पॉवरप्ले में एक विकेट टेकिंग गेंदबाज का विकल्प भी होगा।

2. महीश तीक्षणा

IPL 2023 में CSK को 7 मैच अपने घरेलु मैदान पर खेलने है और ये ग्राउंड स्पिनर्स के लिए काफी मददगार साबित होता है। हाल ही में इस मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वन डे मुकाबला खेला गया था जिसमे एडम जंपा और कुलदीप यादव ने बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था।

ऐसे में CSK को इस साल महीश तीक्षणा से भी काफी उमीदें होंगी। इनकी जिम्मेदारी खासकर टीम के लिए बीच के ओवर्स में विकेट निकलने की होगी और तीक्षणा ऐसा करने में पूर्व में काफी हद तक सफल भी रहे हैं। इस साल भी तीक्षणा के बेहतर प्रदर्शन पर काफी हद तक CSK की गेंदबाजी की सफलता टिकी होगी।

3. बेन स्टोक्स

IPL 2023 में सबसे महंगे खिलाडियों की लिस्ट में शामिल बेन स्टोक्स भी CSK के लिए एक बेहतरीन विक्लप साबित हो सकते हैं। गौरतलब है की CSK ने स्टोक्स को 2022 के मिनी ऑक्शन्स में 16.25 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल कराया था।

स्टोक्स का इस्तेमाल धोनी पारी के शुरुवात के साथ आखिर के ओवर्स में भी कर सकते हैं। बेन स्टोक्स एक अनुभवी गेंदबाज हैं और उन्हें दुनिया भर में टी 20 लीग खेलने का अनुभव भी है। ऐसे में CSK और उसके फैंस को स्टोक्स से IPL 2023 में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।