IPL 2023 से पहले हुए मिनी ऑक्शन्स में सैम करन के बाद सबसे महंगे बीके कैमरॉन ग्रीन से IPL 2023 में उनकी टीम MI और उसके फैंस को बहुत उम्मीदें हैं। हालाँकि ग्रीन आईपीएल 2023 के अपने पहले मुकाबले में ऐसा करने में पूरी तरह से असफल साबित हुए।
आपको बता दें की आरसीबी के खिलाफ कैमरॉन ग्रीन का प्रदर्शन बेहद ही साधारण रहा। MI के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ग्रीन सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने सिर्फ 2 ओवर्स किये जिसमे उन्होंने 30 रन खर्च किया, हालाँकि उन्हें 1 विकेट भी मिला।
पर ग्रीन से ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद MI के फैंस और उनकी टीम को बिलकुल नहीं थी। हालिया फॉर्म को देख के तो इस समय ग्रीन का समय शानदार चल रहा है पर वो अपने फॉर्म को आईपीएल के पहले मैच में बरकार नहीं रख पाए।
बता दें की मुंबई की टीम ने कैमरॉन ग्रीन के लिए ऑक्शन में पुरे 17.5 करोड़ रूपए खर्च किये थे। अब फैंस सोशल मीडिया पर ग्रीन को उनके प्रदर्शन के लिए ट्रोल भी कर रहें हैं।
हालाँकि अभी ये IPL की शुरुवात है और MI और उनकी टीम उनसे और अधिक और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जरूर करेगी।
बता दें की ग्रीन के अलवा मुंबई की टीम के स्टार तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर भी इस मुकाबले में फ्लॉप साबित हुए, उन्हें भी मुंबई ने भारी भरकम रकम देकर अपनी टीम में शामिल कराया था। पर वो भी पहले मैच में प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहे।
ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा की मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सीजन के आने वाले मुकाबलों में किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।
ये भी पढ़ें – IPL के इतिहास में 200 छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज