सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस का तोड़ा रिकार्ड, सबसे ज्यादा फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई।

Salman Khan 100 Crore Movies List: बॉलीवुड के सुल्तान सलमान का रूतबा ऐसा है की उनकी खराब रिव्यू वाली फिल्म भी बॉक्स ऑफिस में रिकार्ड तोड कमाई कर लेती है। हालही ही में रिलीज हुईं उनकी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान‘ इन दिनों खूब धमाल मचा रही है और यह फिल्म अब 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

भाईजान की यह 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली ये 16 वीं फिल्म बनी है। जिसके बाद सलमान खान ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। सल्लू भाई ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में देने का रिकॉर्ड अपने नाम बनाया है। सलमान खान की सबसे पहले 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म दबंग थी।

salman khan 100 crore movies list

जिसके बाद उन्होंने कई अच्छी कहानी वाली फिल्में के साथ कई काम चलाऊ कहानी वाली फिल्में की लेकिन भाईजान का स्टारडम बिल्कुल कमजोर नहीं हुआ। जो फिल्मे पहले शो में पीट जाने लायक होती है, सलमान खान की वह फिल्में में 100 करोड़ का आंकड़ा बड़ी आसानी से छू लेती है।

यहां तक की शाहरुख खान और आमिर खान की फिल्में इस मामले में दूर दूर नजर नहीं आती है।

इन फिल्मों ने बदल डाली सलमान खान की जिंदगी

सन 1988 में सलमान खान ने ‘बीवी हो तो ऐसी‘ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी पर बतौर मुख्य अभिनेता उन्होंने 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया ‘ से अपन डेब्यू किया था। उनकी यह फिल्म सुपर-डुपर हिट हिट साबित हुई थी।

सुपरस्टार सलमान खान पिछले तीन से अधिक दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रहे है। वह अभी तक 80 से अधिक फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन कर चुके है। सलमान खान अभी तक नो एंट्री, पार्टनर, तुमको ना भूल पाएंगे, अंदाज अपना-अपना, जीत, जुड़वा, किक, प्यार किया तो डराना क्या, दबंग, बॉडीगार्ड, मुझ से शादी करोगी, रेडी, जय हो, हम साथ-साथ है।

करण अर्जुन, भारत , सुल्तान, राधे, बजरंगी भाईजान , टाइगर जिंदा है और तेरे नाम जैसी बड़ी हिट्स बॉलीवुड को दे चुके है। सलमान खान की 16 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक का बिजनेस करने में कामयाब रही है।

Salman Khan 100 Crore Movies List:

  • एक था टाइगर : 199 करोड़
  • रेस 3 :169 करोड़
  • दबंग 2: 156.5 करोड़
  • बॉडीगार्ड: 149 करोड़
  • दबंग 3: 146.44 करोड़
  • दबंग : 140 करोड़
  • रेडी : 120 करोड़
  • ट्यूबलाइट : 120 करोड़
  • जय हो : 116 करोड़
  • किसी का भाई किसी की जान : 100.81 करोड़

 

Salman Khan 200 Crore Movies List:

  • भारत: 211.07 करोड़
  • किक: 232 करोड़
  • प्रेम रत्न धन पायो: 210 करोड़

Salman Khan 300 Crore Movies List:

  • टाइगर जिंदा है : 339.25 करोड़
  • बजरंगी भाईजान: 321 करोड़
  • सुल्तान : 301.05 करोड़

 

Author: Mohit Pandey