Priyanka Chopra Talks About Breakup: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना परचम लहराने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का हर कोई फैन है। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में एक लंबे समय तक बनी रही पर एक समय ऐसा आ गया था, जब उनको हिंदी सिनेमाजगत में काम मिलना बंद हो गया था।
जिसके बाद उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा और अपना एक अलग मुकाम बनाया। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। हालही में रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज ’सिटाडेल‘ को लोग खूब प्यार दे रहे है। वह, इस वेब सीरीज का प्रचार-प्रसार के लिए अलग-अलग मीडिया हाउस से मुलकात कर रही है।
प्रियंका चोपड़ा हालही में ऐलेक्स कूपर के पॉडकास्ट शो के ‘कॉल हर डैडी’ में पहुंचीं प्रोमेशन करने के लिए पहुंची थी। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ चौकाने वाले खुलासे कियें है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने पुराने प्रेमियों के बारे में क्या बताया ?
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफ़र करने वाली मेगा सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा ने लंबे समय तक हिंदी सिनेमाजगत में बड़ा योगदान दिया है। पर उनके जीवन में एक दौर ऐसा आ गया था, जब उनकों बॉलीवुड ने काम देना बंद कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया और अपने काम से परचम लहराया।
ऐलेक्स कूपर के पॉडकास्ट शो के ‘कॉल हर डैडी’ को इंटरव्यू देते हुए प्रियंका ने बताया कि, वह किन इंडियन एक्टर्स को डेट्स कर चुकी है।
प्रियंका ने अपने सभी एक्स ब्वॉयफ्रेंड को ग्रेट बताते हुए कहा कि उनके सारे ब्रेकअप खराब तरीके से हुआ है। बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा का नाम किंग खान शाहरूख खान के साथ-साथ शाहिद कपूर से जोड़ा जा चुका हैं।
प्रियंका ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह एक के बाद एक कई रिलेशनशिप में रही, बीच में कुछ गैप लिया, इस दौरान वह अपने को स्टार को डेट करती थी पर सभी के साथ रिश्ते का अंत बुरे तरीके से हुआ।
Author: Mohit Pandey