Karan Deol Wedding: सनी देओल के बड़े बेटे जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले है, इस बड़े परिवार के साथ जुड़ेंगे संबंध!

Karan Deol Wedding: सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र के पोते और गदर हीरो सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। वह अपनी लोंग टाइम गर्लफ्रेंड लेडीलव दृशा आचार्य से शादी करने वाले है।

सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल ने इस साल वैलेंटाइन डे के अवसर पर अपनी गर्लफ्रेंड से दुबई में सगाई की थी। जिसके बाद वह अब जल्द ही अपनी मंगेतर से शादी करने वाले है।

करण और दृशा के शादी की डेट का पता चल गया है। इन दिनों की शादी एक लैविश शादी होने वाली है, जिसमें सिनेमा जगत के कई बड़े-बड़े सितारें शामिल होंगे। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन दोनों शादी ताज लैंड्स या बांद्रा में आयोजित हो सकती है।

DeadPool 3: राइटर्स की हड़ताल के बावजूद ‘डेडपूल 3‘ इस दिन होगी रिलीज, सबसे फनी किरदार की हुई वापसी!

 

Karan Deol Wedding News

Karan Deol Wedding न्यूज:

 

देओल फैमिली का रिश्ता जाने माने फिल्म मेकर बिमल रॉय की पोती से जुड़ने जा रहा है। अटकलें लगाई जा रही है कि इस साल 16 से 18 जून के बीच इन दोनों की शादी हो सकती है। देओल परिवार पहले करण और दृशा की शादी को गोपनीय रखना चाहते थे पर इस खुलासा हो गया है। जिसके बाद से इन दोनों परिवार के जुड़ने की खबरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

सनी देओल के बेटे करण किस की बेटी से शादी करने जा रहे है

आप को बता दें कि, बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी चिमू आचार्य की बेटी और लीजेंड फिल्म मेकर बिमल राय की परपोती दृषा आचार्य से होने जा रही है। देओल परिवार और आचार्य परिवार की यह शादी इस साल जून के महीने में होगी। करण और दृशा पिछले 6 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इन दोनों ने एक दूसरे के साथ लंबा समय बिताने के बाद परिवार की रजामंदी के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने का निर्णय लिया है।

Author: Mohit Pandey

Upcoming Movies Akshay Kumar: खिलाड़ी अक्षय कुमार की आने वाली ये बड़ी मूवीज, ये नहीं जाना तो क्या जाना!