Dahad Movie Trailor, Cast & Story: दबंग क्वीन सोनाक्षी सिंहा की ‘दहाड़‘ का ट्रेलर जारी हो चुका है। 2021 में अजय देवगन की फिल्म भुज से अपने OTT करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी सिंहा जल्द OTT पर अपनी पहली वेब सीरीज ‘दहाड़‘ के साथ नजर आने वाली है।
उनकी यह वेब सीरीज एक ड्रामा क्राइम जॉनर पर आधारित है। इस सीरीज में सोनाक्षी एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी। उनकी पहली वेब सीरीज का ट्रेलर आप की रोंगटे खड़े कर देगा।

सोनाक्षी की ‘दहाड़‘ का ट्रेलर जारी:
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की पहली वेब सीरिज ‘दहाड़‘ का ट्रेलर जारी किया जा चुका है। ट्रेलर की शुरुआत सोनाक्षी सिंहा से होती है, जिसमें एक शख्स अपनी बहन कृष्णा की छ: महीने से लापता होने की रिपोर्ट लिखवाता है। इसके बाद सोनाक्षी के पास 27 मरी हुई लड़कियों के केस सुलझाने लिया आता है। दोनों केस एक जैसे होते है।
इस वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के साथ विजय वर्मा, गुलशन देवैया और सोहम शाह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस सीरीज का निर्देशन रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय द्वारा एक साथ मिलकर किया गया है।
‘दहाड़‘ में सोनाक्षी सिन्हा एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नज़र आ रही है। वह वेब सीरिज में एक भयानक किस्म से की गई हत्या की गुत्थी सुलझाती हुई नजर आएंगी।
‘दहाड़‘ की कहानी जाने:
दहाड़ फिल्म की कहानी राजस्थान के गांव पर आधारित है, जहां एक पब्लिक टॉयलेट में कई महिलाओं की लाशे पाई जाती हैं । इस केस को सॉल्व करने की जिम्मेदारी सोनाक्षी सिंहा को दी जाती है।
पहले लगता है कि महिलाओं ने आत्महत्या की है पर जैसे-जैसे सोनाक्षी सिन्हा मामले की जांच करती हैं तो पता चलता है कि यहां एक सीरियल किलर द्वारा की गई हत्या। जिसके बाद वह सरेआम घूम रहा है। सीरियल किलर का पता चलने के बाद पुलिस और अपराधी के बीच चूहे-बिल्ली का खेल शुरू होता है।
Author: Mohit Pandey
इसी तरह के न्यूज पढ़ने के लिए आज ही हमें Google News पर फॉलो करें। Follow Me!