IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया मुकाबला धोनी एन्ड कंपनी ने 7 विकेट से जीत हासिल करके पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर काबिज हो गयी है। चेन्नई ने अपना दूसरा मैच इस सीजन का जीता।
चेन्नई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, और धोनी एन्ड कंपनी के गेंदबाज बखूबी इसका अंजाम दिए।
मुंबई इंडियंस के तरफ से ओपनिंग करने आए ईशान किशन और रोहित शर्मा ने कुछ अच्छे शॉट खेलें, अच्छे फॉर्म में दिख रहे Rohit Sharma महज 13 गेंद में 21 रन बनाकर तुषार देशपांडेय के गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
ईशान किशन भी कुछ खास नहीं कर पाएं 21 गेंद पर 32 रन बनाकर रविंद्र जडेजा का शिकार हो गए। उसके बाद बैटिंग करने आए Surya Kumar Yadav महज 2 गेंद में 1 रन बनाए और मिचेल सेंटर के गेंद पर Dhoni Review System का शिकार हो गए।
जब धोनी ने अंपायर के फैसले को किया गलत अपना DRS से:
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने असाधारण नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन पेश किया, उन्हें आखिर क्यों Dhoni Review System कहा जाता है। आज एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी ने अपना एक्सपीरियंस दिखाया और सूर्य कुमार यादव को DRS मेथड से वापस पवेलियन भेज दिया।
दरअसल 7 वें ओवर में गेंदबाजी करने आए Mitchel Santer ने Surya Kumar Yadav को पैर के पास बॉल फेका स्विंग होने के कारण गेंद लेग साइड चली गयी, जिसे अंपायर ने वाइड बॉल करार दिया।
Dhoni ने उस गेंद पर बहुत जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर का यह फैसला देख धोनी ने बिना 1 सेकंड बर्बाद किए DRS ले लिया। थर्ड अंपायर ने DRS में जब देखा तो गेंद Surya Kumar Yadav के गलब्स पर छू के निकली थी। फिर अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और उसे Out दिया।
जब यह वाक्या हो रहे थे तुरंत कुछ मिनट बाद ट्विटर पर Dhoni Review System 2nd पर ट्रेंड करने लगा। अंपायर और धोनी को लेकर ट्विटर पर Memes की बाढ़ आ गयी।
देखिए वीडियो:
Dhoni Review System™️ for a reason 😎#MIvCSK #TATAIPL #IPLonJioCinema pic.twitter.com/CkhN6bp61H
— JioCinema (@JioCinema) April 8, 2023
क्रिकेट से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए TheLivePost से जुड़े।