MS DHONI के लिए फैंस की दीवानगी, लिखा हमारे साथ रहो “जाने की बात न करो माही” फोटो वायरल

महेंद्र सिंह धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कहे अब कुछ साल बीत चुके हैं, फिर भी धोनी के लिए फैंस की दीवानगी बिलकुल भी कम नहीं हुई है। आईपीएल 2023 में जब भी धोनी मैदान पर होते हैं तो उनके लिए सबसे अधिक शोर सुनाई देता है।

हाल में हुए CSK के मुकाबलों में धोनी जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो जिओ सिनेमा पर पीक वियुअरशिप 1.7 करोड़ तक पहुंच गयी थी और ये इस साल के IPL में अब तक एक रिकॉर्ड है।

आईपीएल 2023 के पहले से ही इस IPL के बाद धोनी के संन्यास लेने की अटकले तेज हैं। धोनी ने भी खुद पिछले साल कहा था की वो अपना आखिरी IPL मुकाबला चेन्नई के ग्राउंड पर खेलना चाहेंगे।

ऐसे में माही के फैंस भी इस समय थोड़ी सोच में जरूर हैं की कही धोनी इस साल क्रिकेट से पूरी तरह रिटायरमेंट की घोषणा न कर दें।

इसी बात को देखते हुए हाल में धोनी के फैंस के 1 समूह की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में फैंस हाथ में पोस्टर लिए दिखाई दे रहे हैं जिसमे लिखा हुआ है – “डिअर माही हमारे साथ रहो जाने की बात न करो”

बता दें की ये तस्वीर गुवाहटी में हुए RR और PBKS के मुकाबले के पहले की बताई जा रही है। गौरतलब है की ज्यादातर खिलाड़ियों को अपने होम ग्राउंड पर सबसे अधिक समर्थन मिलता है।

पर धोनी के केस में ऐसा नहीं होता है वो जहाँ भी जिस ग्राउंड में भी मैच खेलने जाते हैं उनके लिए फैंस का सैलाब उमर पड़ता है। आईपीएल 2023 में हाल ही में चेन्नई में हुए मुकाबले में धोनी के लिए फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था।