DC vs MI Match Highlights: 35 चौके-15 छक्के, T20 के रोमांच की सारी हदें हुई पार, मुंबई ने हारी हुई बाजी

DC vs MI Highlights: आईपीएल 2023 के 16वें मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला। टॉस हारने के बाद दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी की और 19.4 ओवर में 172 रन बनाए। फिर मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 173 रन बनाकर खेल जीत लिया। इससे मुंबई ने आईपीएल 2023 की पहली जीत दर्ज की।

manish pandey dc vs mi
Source:Twitter

मनीष पांडेय की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स को तेज़ शुरुआत:

टॉस हारने के बाद बैटिंग करने आए पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर पहले विकेट के लिए कुछ खास साझेदारी नहीं कर पाएं। 33 के स्कोर पर पृथ्वी शॉ के रूप में पहला विकेट गिरा।
हालंकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मनीष पांडेय ने आक्रामक खेल दिखते हुए 18 गेंद में 26 रनों की तेज पारी खेली जिसमें 5 चौके शामिल थे। जिसके कारण पहले पॉवरप्ले में DC ने 1 विकेट खोकर 51 रन बना लिए थे।

पृथ्वी शॉ का फ्लॉफ शॉ: 

दिल्ली ने 8 ओवर में अपना 4 विकेट गवा चुकी थी, एक बार फिर से पृथ्वी शॉ बड़ा स्कोर बनाने में नाकामयाब रहें। Hrithik Shokeen के गेंद पर कैमरून ग्रीन के हाथ में साथ थमा बैठें। पृथ्वी ने मात्र 10 गेंद में 15 रनों का योगदान अपने टीम को दिया।

डेविड वॉर्नर का धीमा अर्धशतक 

डेविड वार्नर का 116.28 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए एक और धीमा अर्धशतक लगाया, डेविड वार्नर का आईपीएल 2023 का तीसरा अर्धशतक है।

axar patel dc vs mi
Source:Twitter

अक्षर पटेल की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली मजबूत बना:

अक्षर पटेल ने अपने करियर का सर्वाधिक स्कोर बनाया। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

एक ही ओवर में जेसन बेहरनडॉर्फ ने उड़ा डालें दिल्ली के 4 बल्लेबाज:

W 1 W W 0 W -19 वें ओवर जेसन बेहरेनडॉर्फ का क्या शानदार ओवर था। एक ही ओवर में एक रन आउट के साथ 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किया। पहले गेंद पर Axar Patel को आउट करके राहत की सांस दिलाई मुंबई इंडियंस को, अक्सर पटेल ने ताबरतोड़ पारी का मुवायना एक बार फिर पेश किया, 25 गेंद पर 54 रनों की धुँवाधार पारी खेली जिसमें 4 चौके 5 छक्के शमिल थे।

तीसरी गेंद पर Warner आउट हो गए और उसके अगले गेंद पर Kuldeep रन आउट हो गए। जेसन बेहरेनडॉर्फ के अंतिम गेंद पर Abhishek Porel कैमरून ग्रीन को कैच थमा बैठे।

दिल्ली कैपिटल्स को आल आउट कर दिया मुंबई ने।

DC के पूरी टीम मुंबई के बोलिंग के आगे 19.4 ओवर में 172 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। डेविड वार्नर के धीमी गति से रन बनाने के कारण DC अंतिम के ओवरों में हिट नहीं लगा पायी और DC के विकेट गिरते चले गए। कप्तान David Warner ने 47 गेंद में 51 रनों की पारी खेली।

रिले मेरेडिथ ने एनरिक नार्जे को 5 रन पर आउट कर दिल्ली कैपिटल्स की पारी का अंत किया।

मुंबई इंडियंस को दिलाई अच्छी शुरुआत:

DC के द्वारा दिया गया 173 रन का पीछा करने उत्तरी मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ने आज बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। Rohit Sharma और Ishan Kishan की जोड़ी ने पहले पॉवरप्ले में बिना विकेट गवाए 68 रन बनाए। पहली विकेट 71 रन के निजी स्कोर पर Ishan Kishan का गिरा, जो मुकेश कुमार के हाथों रन आउट हो गए।

rohit shamra mi vs dc
Source: Twitter

Hitman का बल्ला गरजा और लगा डाला अर्धशतक:

12 वें ओवर के पहले ही गेंद पर रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल का 41 वां अर्धशतक जमा डाला। रोहित की बल्लेबाजी में आज वो धार दिखी जो कुछ साल पहले दिखती थी। आशा है शर्मा वापस फॉर्म में आ चुके हैं।

mukesh kumar
Source: Twitter

मुकेश कुमार के कहर से 16 वें ओवर में ढेर हुआ मुंबई:

16 वें ओवर करने आए मुकेश कुमार स्ट्राइक पर थे तिलक वर्मा। तिलक वर्मा ने मुकेश के 4 गेंदों पर 3 लम्बी लम्बी बॉउंड्री लगयी। लेकिन अगले ही गेंद पर वर्मा को मनीष पांडेय के हाथों कैच कराकर DC को जीत के और मोमेंटम ला दिया। साथ ही एक बार फिर से सूर्य कुमार यादव Golden Duck का शिकार हुए और मुकेश के अंतिम गेंद का शिकार हो गए।

जब रोहित शर्मा की पारी समाप्त कर दी रहमान ने:

मैच के 17 वें ओवर में रोहित शर्मा ने मुस्तफिजुर रहमान के गेंद पर अभिषेक पोरेल को कैच थमा दिया। यह कैच काफी बेहतरीन कैच युवा विकेटकीपर ने पकड़ा। रोहित शर्मा 65 रन बनाये जिसमें 6 चोक्के 4 छक्के शामिल थे।

tim david mi
Source: Twitter

मुंबई इंडियंस एंड रोहित शर्मा कंपनी की पहली जीत:

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद मैदान पर आए, कैमरून ग्रीन और टीम डेविड के सूझ भुझ भरा प्रदर्शन देखने को मिला। 19 वें ओवर डालने आए मुस्तफ़िज़ुर रहमान को दोनों बल्लेबाजों ने एक-एक छक्के मारकर अपने टीम को जीत के नजदीक पंहुचा दिया।

1 ओवर में चाहिए थे 5 रन और दोनों बल्लेबाजों ने मैच को 6 विकेट से जीतकर मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2023 में अपनी पहला जीत दिलाई।

मेन ऑफ द मैच अवार्ड:

Man of The Match Award रोहित शर्मा को मिला। साथ ही इस मैच में लांगेस्ट छक्का का भी अवार्ड मिला।

Upstox Most Valuable Asset of The Match Award (DC vs MI):

अक्षर पटेल को मोस्ट वैल्युएबल एसेट ऑफ द मैच का अवार्ड अपने नाम किया। जिन्होनें 25 गेंद में 54 की ताबरतोड़ पारी खेली।