Javed Miandad: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने नादिर अली के पॉडकास्ट एक विवादित बयान दे दिया। उन्होनें एशिया कप को लेकर एक बार फिर से विवादित बयान देते हुए नज़र आये।
जय शाह ने भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में जाने से मना किया, आपको बता दे की एशिया कप 2023 का मेजबानी पाकिस्तान में होना है, जिससे BCCI ने भारतीय टीम को जाने से मना कर दिया है। BCCI ने यह फैसला यह लिए किया क्यूंकि पाकिस्तान में आये दिन हमले की घटना सुनने को मिलते रहती है।
हमले के कारण भारतीय क्रिकेट टीम को BCCI ने जाने से मना किया। आपको बता दे की आये दिनों पाकिस्तानी क्रिकेटर अपने बना से विवाद के घेरो में आते है।
उन्होंने कहा कि यदि आपकी मृत्यु तय है, तो आप मरेंगे क्योंकि जीवन और मृत्यु सब अल्लाह के हाथों में है। उन्होंने कहा अल्लाह के आगे कुछ नहीं चलता जो होना है होकर रहेगा।

क्या भारत को पाकिस्तान में आना चाहिए? उनका जवाब इस प्रकार था?
“सुरक्षा भूल जाओ। “हम मानते हैं कि अगर मौत आनी है तो आनी है। जिंदगी और मौत तो अल्लाह के हाथ में है”। यह सब हम पाकिस्तानी देख के नहीं चलते। अगर भारतीय क्रिकेट टीम आज बुलाएगी तो हम वहां खेलने जरूर जाएंगे। लेकिन उन्हें भी पाकिस्तान खेलने आना पड़ेगा, अब उनकी बारी है, ”उन्होंने नादिर अली पोडकास्ट में कहा।
आपको बता दे की कुछ महीने पहले, मियांदाद ने 2023 एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करने पर अपने विवादित बयान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की भी जमकर मीडिया के सामने आलोचना की थी।
भारतीय क्रिकेट टीम को जावेद ने कहा “अगर भारत क्रिकेट टीम एशिया कप खेलने के लिए अगर पाकिस्तान नहीं आना चाहता है तो वह नरक में जा सकता है।”
जावेद ने अपने टीम को समर्थन कहते हुए कहा “मैंने हमेशा पाकिस्तान का समर्थन किया है। हमे आज मौका मिला है ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को मेजबानी करने के लिए चुना है।
हम ICC का समर्थन करते है, ICC को हर टीम के लिए समान नियम जारी करती है हमे आशा है की Asia Cup को लेकर वो निर्णय निकालेगी।
अगर भारत पाकिस्तान नहीं आती है तोह इन्हें और इस तरह की टीमों को प्रतिबंधित कर देना चाहिए। इंडिया होगा, अपने लिए होगा। हमारे लिए नहीं है।”
BCCI ने 2023 में होने वाले एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान जाने से नहीं भारतीय टीम पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, क्योंकि कूटनीतिक कारणों से क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान जाने के लिए उसे ‘भारत सरकार से मंजूरी’ नहीं मिलेगी।
देखिए विडिओ: