CSK VS GT: मैच से पहले धोनी के पैर छूते अरिजीत सिंह की तस्वीर हुई वायरल, जानिए सच्चाई!

 

31 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम IPL 2023 का धमाकेदार शुरुवात हो चूका है। पहले मुकाबले से पहले बॉलीवुड के कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति से शाम को खुशनुमा बना दिया।

बता दें की IPL 2023 के पहले मैच की शाम रश्मिका मंदाना, तमना भाटिया के साथ-साथ अरिजीत सिंह ने भी अपनी सुरीली आवाज से सबको मनमोहित कर दिया। पर इन सारी प्रस्तुति के बीच भी CSK के कप्तान धोनी सुर्खियों में अधिक रहे। 

महेंद्र सिंह धोनी भारत के एक ऐसे खिलाड़ी है जिनको भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया से प्यार मिलता है। उनके फैंस की संख्या करोड़ों में है।

IPL 2023 का इंतजार फैंस कहीं न कहीं इसलिए भी कर रहे थे, क्यूंकि उन्हें एक बार फिर से उनके चहेते खिलाड़ी धोनी उन्हें फिर से मैदान में देखने को मिलेंगे।

धोनी के फैंस की लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर जहां अब्राहम तक शामिल है, पर 31 मार्च की शाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक अध्भुत नजारा देखने को मिला, इसे देख कर फैंस के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी लोग काफी हैरान दिखाई दिए।

बता दें की अरिजीत सिंह ने IPL 2023 की शाम बेहतरीन प्रस्तुति दी जिसका लुफ्त फैंस के साथ साथ महेंद्र सिंह धोनी भी उठाते दिखे।

अरिजीत की प्रस्तुति के बाद जब धोनी उनसे मिलने पहुंचे तो अरिजीत सिंह CSK के कप्तान और भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूते नजर आये।

फैंस के तरफ से सोशल मीडिया पर ये तस्वीर शेयर की गयी है, जो अब खूब वायरल हो रही है।।

सोशल मीडिया पर फैंस धोनी के लिए अरिजीत का प्यार देख काफी अचंभित दिखाई दिए। गौरतलब है की CSK और GT के बीच हो रहे ओपनिंग मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उत्तरी CSK ने 178 रन बनाये थे, जो इस पिच पर काफी नहीं साबित हुए और गुजरात ने CSK को 5 विकेट से मात दे दी।